Advertisement

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने डॉ. रणवीर सिंह चौहान, पे जल सचिव से मुलाकात की एवं ज्ञापन दिया 

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, January 20, 2026 5:30 PM

Google News
Follow Us

देहरादून: , देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, देहरादून की ओर से जल जीवन मिशन कार्यालय इंदर रोड पर बीते दिन धरना प्रदर्शन एवं जल जीवन मिशन के कार्यालय में की गई तालाबंदी के उपरांत पेयजल सचिव डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने आज सचिवालय में मिलने के लिए बुलाया। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अन्य ठेकेदारों के साथ आज उनसे सचिवालय में भेंट की एवं उन्होंने डॉ. रणवीर सिंह चौहान को पे जल सचिव बनने पर बधाई दी एवं पुष्प गुच्छ भेट किया। पे जल सचिव को अमित अग्रवाल ने बताया की जल जीवन मिशन से जुड़े हुए ठेकेदारों के भुगतान में हो रही देरी एवं उनके ऊपर विभागों द्वारा अत्याचार, ग्राम प्रधानों द्वारा योजना को वेरिफाई कराने जैसे कई समस्याएं खड़ी हो गई है। डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने ठेकेदार से जुड़े हुए सभी विषयों को जाना एवं शीघ्र ही उन सभी मुद्दों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द प्रयास कर रहे हैं कि आप सभी का पेमेंट क्लियर हो जाए और केंद्र से जो भी भुगतान बकाया है उसे भी हम जल्द से जल्द लाने की कोशिश कर रहे हैं। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा है कि हमें पेयजल सचिव की ओर से यह भी आश्वासन मिला है कि एक्स्ट्रा आइटम, वेरिएशन और मापे शीघ्र कराकर एसोसिएशन को बताई जाएगी और समय वृद्धि भी कि जायेगी। उन्होंने कहां आगामी जो भी निर्णय होगा उसे हम संगठन को पत्र के माध्यम से सूचित करेंगे।

इस बैठक में विशाल मिश्रा प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एस डब्ल्यू एस एम, सी जी एम, डी के सिंह, उत्तराखंड जल संस्थान, मुख अभियंता मुख्यालय, इंजीनियर संजय सिंह मौजूद रहे। वहीं देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन कि ओर से अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सकलानंद लखेड़ा, नितिन गोयल, सचिन मित्तल, अंकित सालार आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment