Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा : रेखा आर्या 

 

 

देहरादून/पंतनगर,। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने  पंतनगर में कुमाऊं मंडल स्काउट गाइड समागम 2025 कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन दिन चले समागम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने इस अवसर पर कहा कि हमें देश के युवा को सिर्फ शिक्षित ही नहीं करना है बल्कि उसे अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों से युक्त भी करना है। तभी युवा एक अच्छा नागरिक बनकर देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्काउट और गाइड इन गुना का सबसे बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व करते हैं।

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अपनी क्षमताओं की पहचान करना सफलता की राह का एक अहम पड़ाव है। उन्होंने युवाओं को सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने और अपने भीतर मानवीय गुणों को विकसित करने के लिए भी प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में श्रेष्ठता प्रदर्शित करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर प्रदेशिक संगठन आयुक्त हिमांशु सक्सेना, सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त अलका मिश्रा, दुग्ध संघ डायरेक्टर उधम सिंह नगर इंदर सिंह मेहता, मंडल महामंत्री टीकम सिंह कोरंगा, दीपक कुमार तिवारी, कविता तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पंजीटिलानी में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, 1286 ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

cradmin

डालनवाला में लूट की गुत्थी सुलझी, नशे के आदि दोनों आरोपी सलाखों के पीछे

cradmin

एमटीबी मालदेवता 2025 – पुरुषों में शिवेन और महिला वर्ग में स्टार नारजरे ने मारी बाजी

cradmin

ग्राफिक एरा नासा- इसरो के निसार मिशन से जुड़ा

prabhatchingari

उत्तराखंड जौनपुर लेखक अपने लेखन द्वारा कर रहे समाज को जागृति का प्रयास

prabhatchingari

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविरार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

cradmin

Leave a Comment