Advertisement

ग्राफिक एरा में नए कैरियर ट्रेंड्स पर चर्चा…

By: Naveen Joshi

On: Saturday, November 15, 2025 11:11 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को बदलते प्रोफेशनल परिदृश्य, उभरते सेक्टर्स और नए अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में करियर काउंसलिंग वीक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साइंटिस्ट डॉ. सिबाशिष दाश ने कहा कि देश में वैज्ञानिक अनुसंधान ढांचे को मज़बूत करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की वैश्विक साझेदारियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है।

 

भारत सरकार के बायोरेैक की मुख्य प्रबंधक डॉ. पूनम सिंह ने ने कहा कि छात्रों को नवाचार आधारित परियोजनाओं में भाग लेने, रिसर्च स्किल विकसित करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम का हिस्सा बनने की सलाह दी।

 

करियर काउंसलिंग वीक के तहत छात्रों को मॉक इंटरव्यू, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, बॉडी लैंग्वेज ट्रेनिंग सेशन और प्लेसमेंट तैयारी के प्रशिक्षण दिए गए।

 

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया। कार्यक्रम में प्रो वाइस चांसलर डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डिपार्टमेंट हेड डॉ विनोद कुमार, क्लीनिकल एवं आर्मी डाइटिशियन दीपशिखा गर्ग समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन सलोनी जोशी ने किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

October 30, 2026

October 29, 2026

Leave a Comment