Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आपदा प्रभावितों के साथ जिला प्रशासन, फूलेत गांव से बीमार व्यक्ति एयर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा

 

 

देहरादून,

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिला प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत व बचाव कार्य संचालित कर रहा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों तक भोजन, पानी, आवास व आवश्यक सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है।

 

गुरुवार को छमरौली गांव के 60 परिवारों के लगभग 300 लोगों तक हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट पहुंचाए गए। वहीं, फूलेत गांव के एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को परिजनों की सहमति से एयर एंबुलेंस के माध्यम से मेमोरियल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

इसके साथ ही कार्लीगाड, मजयाडा और सेरा गांवों में जिला प्रशासन ने गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई। प्रभावित परिवारों को सितंबर और अक्टूबर—दो माह का राशन भी एक साथ वितरित किया गया।

 

जिला अधिकारी सविन बंसल ने स्वयं राहत कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए कहा कि प्रशासन हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है और किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

 

 

 

Related posts

श्री बदरीनाथ धाम की आरती सीडी का यू ट्यूब पर हुआ विमोचन।

prabhatchingari

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘ब्रैंड एड की अदालत’ का आयोजन

prabhatchingari

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी ने किया मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद

prabhatchingari

जल जीवन मिशन में भुगतान में हो रही देरी और बिना भुगतान के काम पूरा करने का ठेकेदारों पर दबाव

prabhatchingari

एसएसपी ने की अपराध गोष्ठी, दीपावली पर सुरक्षा-यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश

cradmin

टीएचडीसीआईएल स्टॉल को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनियों का पुरस्कार दिया ….

prabhatchingari

Leave a Comment