*चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चमोली ने 06 बाइकों को रवाना किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चार धाम यात्रा के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने संयुक्त रूप से 06 बाइकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक्सिस बैंक द्वारा अपने सीएसआर फण्ड के माध्यम से जिला प्रशासन को 6 मोटर साइकिलें उपलब्ध करायी गयी I
आगामी चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट एवं 25 मई को हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुलने हैं जिसमें देश विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिसके कारण यातायात व्यवस्था में कई बार व्यवधान उत्पन्न होता है। जिस कारण पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यद्यपि पुलिस बल को जनपद के बार्डर से धाम तक यातायात के सफल संचालन हेतु विभिन्न चैक पोस्टों/डेंजर जोन/स्लाडिंग जोन पर तैनात किया गया है। फिर भी एक थाने से दूसरे थाने के मध्य अधिक दूरी होने के कारण पुलिस बल को मौके पर पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अत इन बाइकों की मदद से पुलिस द्वारा घटना स्थल पर जल्दी पहुंचा जा सकेगा।
इस दौरान एक्सिस बैंक के ब्रांच हेड गजेन्द्र सिंह, रिलेशन मैनेजर गौरव शर्मा, हिमांशु दरियाल, रणधीर तोमर, रंजीत सिंघला और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी मौजूद रहे।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
