Advertisement

आपदा के बीच जमीनी मोर्चे पर डटे डीएम संदीप तिवारी और एसपी सर्वेश पंवार

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 27, 2025 7:51 AM

Google News
Follow Us
------

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

थराली आपदा के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों में जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार लगातार अग्रिम मोर्चे पर डटे हुए हैं।

आपदा की विभीषिका के बीच दोनों अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। हर एक प्रभावित परिवार तक जाकर उनका हालचाल लेना, उनकी समस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाना यह केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनकी संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचायक है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी व्यक्तिगत रूप से पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कोई भी प्रभावित परिवार उपेक्षित न रहे और उन्हें शीघ्र सामान्य जीवन की ओर लौटाया जा सके। वहीं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुलिस बल के साथ दिन-रात सक्रिय रहकर लोगों के मनोबल को भी मज़बूत कर रहे हैं।

आपदा जैसी कठिन परिस्थिति में दोनों अधिकारियों का यह जज्बा और सतत प्रयास, चमोली प्रशासन एवं पुलिस की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। उनकी यह मेहनत और जमीनी नेतृत्व निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment