---Advertisement---

बारिश से हाहाकार, डीएम सविन बंसल व एसएसपी ने संभाली कमान

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, September 16, 2025 11:56 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून, बीती रात्रि अतिवृष्टि से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में हुए नुकसान का जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं प्रभावित स्थलों पर पहुँचकर निरीक्षण किया।

 

दोनों अधिकारियों ने  ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। डीएम सविन बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

एसएसपी ने पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की। वहीं, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें।

 

प्रशासन एवं पुलिस की टीमें लगातार मैदान में रहकर राहत और रेस्क्यू कार्य संचालित कर रही हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment