,

चारधाम यात्रा मार्ग पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, स्लाइडिंग जोनों पर अलर्ट

By: Naveen Joshi

On: Monday, April 27, 2026 8:12 AM

Google News
Follow Us
------

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार द्वारा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गोपेश्वर से लेकर ज्योतिर्मठ तक यात्रा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मार्ग पर स्थित विभिन्न संवेदनशील स्लाइडिंग जोनों—भनेरपानी, टंगणी, पातालगंगा एवं पागलनाला का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मार्ग की भौगोलिक स्थिति, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, यातायात प्रबंधन एवं आपदा से निपटने की तैयारियों का गहन अवलोकन किया गया। विशेष रूप से भनेरपानी स्लाइडिंग जोन को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया, जो बरसात के मौसम में काफी खतरनाक हो जाता है और भूस्खलन के कारण अक्सर यातायात बाधित रहता है।

अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों एवं सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन एवं मशीनरी पूर्व से ही तैनात रखें। साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण अथवा मरम्मत कार्यों के दौरान मार्ग को 10 मिनट से अधिक समय तक बाधित न किया जाए, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं एवं आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment