,

एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस अलर्ट, जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, February 25, 2026 8:14 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में आकस्मिक एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दून पुलिस अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाएं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखें। इसी क्रम में नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर निजी एवं सार्वजनिक वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की जा रही है।

अभियान के तहत जनपद की सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की जा रही है। जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच के साथ-साथ आंतरिक मार्गों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को चिन्हित कर आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर समय रहते प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्पष्ट किया है कि आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment