,

फेरी वाले के भेष में कर रहा था चरस की तस्करी, दून पुलिस ने दबोचा

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, December 30, 2025 10:27 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड–2025” के विजन को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी व वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को रायपुर रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। अभियुक्त की पहचान राजू सरकी पुत्र बलबहादुर निवासी ग्राम लोरन, पोस्ट डालपुरा, थाना कुल्लू, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश), उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से देहरादून में गर्म कपड़ों की फेरी लगाने का कार्य कर रहा था। इसी की आड़ में उसने अवैध चरस की तस्करी कर मुनाफा कमाने की योजना बनाई। अभियुक्त हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र से स्थानीय नशेड़ियों के माध्यम से कम कीमत पर चरस खरीदकर देहरादून में अधिक कीमत पर बेचने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।राजू सरकी पुत्र बलबहादुर निवासी – ग्राम लोरन, पोस्ट डालपुरा, थाना कुल्लू, जिला कुल्लू (हि.प्र.) उम्र – 25 वर्ष बरामदगी:500 ग्राम अवैध चरस दून पुलिस द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment