Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंडजीवन शैली

रन फॉर यूनिटी” के तहत दून पुलिस ने किया जन-जागरूकता अभियान का आयोजन

 

 

देहरादून, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर एवं देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों को पुलिस की कार्यप्रणाली, एफ.आई.आर. पंजीकरण की प्रक्रिया, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया —112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन) एवं 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन)।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग से संबंधित प्रश्न पूछे। उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने उनके सभी प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस पोर्टलों की विभिन्न डिजिटल सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई तथा उन्हें समाज में जागरूक नागरिक के रूप में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ बनाना रहा।

 

 

Related posts

सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने अपना प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

prabhatchingari

AI, डेटा साइंस और डिजिटल मार्केटिंग के कोर्स अब देहरादून में

cradmin

डीएम का वादा पूरा: आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुँचा खाद्यान्न

cradmin

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का देहरादून दौरा, संगठन सृजन कार्यक्रम पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

cradmin

सब्सिडी के नाम पर भ्रष्टाचार का बाग खिला रही है सरकार — करन माहरा

cradmin

नौनिहाल हैं हमारे समाज के सूद; बच्चों को सुरक्षित, शिक्षा अनुकूल माहौल देना हमारी प्रतिबद्धताः डीएम

cradmin

Leave a Comment