---Advertisement---

छात्राओं के बीच पहुँची दून पुलिस — बताया महिला सुरक्षा का मंत्र

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 2, 2025 8:05 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

गौरा शक्ति ऐप, नए कानूनों व हेल्पलाइन की दी जानकारी — छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान

मसूरी,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे महिला जागरूकता अभियान के तहत आज मसूरी पुलिस द्वारा महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कुलड़ी में स्कूली छात्राओं के बीच पहुंचकर महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों, स्ट्रीट क्राइम, उनके कानूनी अधिकारों व नये आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा हेतु किये गए प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही गौरा शक्ति ऐप व पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की कार्यप्रणाली और उपयोग के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी किसी भी स्थिति में स्थानीय थाना पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया। छात्राओं को थाने के सम्पर्क सूत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण व छात्राओं ने इस सार्थक पहल की सराहना करते हुए पुलिस का आभार जताया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment