---Advertisement---

ड्रग फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करती दून पुलिस

By: cradmin

On: Friday, October 24, 2025 8:31 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने  थाना क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती, चूना भट्टा व आस-पास के क्षेत्रों में छापेमारी कर नशे के सेवन व बिक्री की शिकायतों पर कार्यवाही की।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर नशे की गिरफ्त में पाए गए 25 युवकों को पूछताछ के लिए थाना लाया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत आवश्यक कार्यवाही की।

 

थाने में युवाओं की काउंसलिंग कर उन्हें नशा छोड़ने एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संबंधित युवकों के परिजनों को भी थाने बुलाकर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। परिवार के सहयोग से नशे की लत को छोड़ने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण बताया गया।

 

परिजनों ने दून पुलिस की इस जागरूकता पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की अपील की।

 

एसएसपी देहरादून के अनुसार, “ड्रग फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस का यह अभियान युवाओं को नशे की लत से दूर रखकर उन्हें सही मार्ग पर अग्रसर करने का सतत प्रयास है।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment