Advertisement

अपराधियों पर दून पुलिस की सख्ती, जानलेवा हमले के 05 आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Sunday, December 14, 2025 2:37 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून।,दून पुलिस ने थाना सेलाकुई क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब के ठेके पर शराब खरीदने को लेकर हुई कहासुनी के बाद अभियुक्तों ने धारदार हथियार से हमला कर वादी के भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार   माइकल चकमा पुत्र  तरुण प्रसाद, निवासी नंदा नगर गैस गोदाम, त्रिपुरा ने थाना सेलाकुई में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 09 दिसंबर 2025 की सायं सेलाकुई मार्केट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उनके भाई पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सेलाकुई में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 115(2)/118/351(3)/61(2)/109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर दबिशें दीं। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 14 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।  अभियुक्तों ने बताया कि सेलाकुई स्थित शराब की दुकान पर शराब खरीदने के दौरान वादी व उसके भाई से उनकी कहासुनी हो गई थी, जो बाद में विवाद में बदल गई और उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों 1. अविनाश नेगी पुत्र हरीश नेगी, निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 25 वर्ष, 2. शौर्य राजपूत पुत्र भरत सिंह, निवासी धूलकोट, थाना प्रेमनगर, उम्र 18 वर्ष, 3. सूरज खवास पुत्र अनिल खवास, मूल निवासी मणिपुर, हाल निवासी नयागांव पेलियो, थाना पटेल नगर, उम्र 18 वर्ष, 4. सुमित पुत्र प्यारेलाल, निवासी तिलवाड़ी, देहरादून, उम्र 25 वर्ष, 5. आयुष बडोनी पुत्र धनेश चंद्र बडोनी, निवासी बाय खाल, सेलाकुई, उम्र 18 वर्ष

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment