---Advertisement---

दून पुलिस ने स्कूटी चोरी का किया सफल अनावरण

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 15, 2025 4:30 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

चोरी की गई स्कूटी बरामद, एक वाहन चोर गिरफ्तार

देहरादून: कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक वाहन चोर को चोरी की गई स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी हिमांगनी भट्ट पुत्री महादेव प्रसाद भट्ट, निवासी 109/25 डोभालवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में तहरीर दी गई थी कि उनकी स्कूटी संख्या UK07-TS-6644 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 259/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरागरसी एवं पतारसी के माध्यम से जानकारी संकलित की गई। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान ओंकार रोड, चुक्खूवाला क्षेत्र से अभियुक्त आदिल पुत्र  अयूब, निवासी 83 बी मन्नूगंज, कोतवाली नगर, देहरादून को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: आदिल
पिता का नाम:  अयूब
पता: 83 बी, मन्नूगंज, कोतवाली नगर, देहरादून

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 प्रवेश रावत – चौकी प्रभारी, धारा
  2. कां0 अमित कुमार
  3. कां0 संदीप
  4. कां0 जोगेन्द्र सिंह

पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विवेचना प्रचलित है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment