Advertisement

मोबाइल स्नैचिंग में दून पुलिस की बड़ी कामयाबी दो आरोपी दबोचे, नशे के लिए देते थे वारदात को अंजाम

By: Naveen Joshi

On: Thursday, August 14, 2025 1:08 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून। दून पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया स्मार्टफोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी और लूट की घटनाएं करते थे। इनमें से एक आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। 13 अगस्त को सेलाकुई निवासी मुशाहिद ने थाना सेलाकुई में शिकायत दी कि लेबर चौक से घर जाते वक्त अज्ञात बाइक सवार उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ङिक्सन कंपनी के पास खाली मैदान से दोनों आरोपियों—आसिफ (22) पुत्र इकबाल, निवासी सहसपुर

नदीम (25) पुत्र युसूफ, निवासी सहसपुर
को गिरफ्तार किया। उनके पास से छीना गया मोटोरोला स्मार्टफोन (काला रंग) और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK16D 3237) बरामद हुई।2021 में दो अलग-अलग मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारी थाना सहसपुर में दर्ज मुकदमे: मु.अ.सं. 88/21 और 184/21 जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वारदात करते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment