---Advertisement---

स्ट्रीट क्राइम पर दून पुलिस का करारा प्रहार

By: Naveen Joshi

On: Monday, August 4, 2025 2:32 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मोबाइल स्नेचिंग और बाइक चोरी का पर्दाफाश, दो नशेड़ी गिरफ्तार

देहरादून,शहर में महिलाओं से मोबाइल झपटने और चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए दून पुलिस ने दो शातिरों को दबोच लिया है। नेहरू कॉलोनी और पटेलनगर थाना क्षेत्रों में हुई मोबाइल स्नेचिंग की दो वारदातों और एक बाइक चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से दो स्मार्टफोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। खास बात यह रही कि आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए चोरी की बाइक से ही वारदातें की थीं। 31 जुलाई को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सरस्वती विहार जाते समय अज्ञात बाइक सवार पीछे से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। एक अगस्त को इसी तरह की वारदात बंजारावाला क्षेत्र में भी सामने आई। दोनों घटनाएं एक जैसे तरीके से हुई थीं, जिससे साफ हो गया कि दोनों में एक ही गैंग सक्रिय है।

SSP देहरादून के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर और SOG की टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की और पुराने स्नेचरों की कुंडली खंगाली। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 3 अगस्त को फ्लाईओवर बाईपास के नीचे दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया।  युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे लंबे समय से नशे के आदी हैं। 22 जुलाई को पिट्ठूवाला पॉलिटेक्निक के पास से एक बाइक चुराई थी और उसी से वारदातें कर रहे थे। 31 जुलाई को सरस्वती विहार और 1 अगस्त को बंजारावाला में दो महिलाओं से मोबाइल छीने थे।

  • सत्यम राठौर, पुत्र राम लखन, निवासी चोई, रामपुर कला, थाना सेलाकुई,
  • प्रदीप कश्यप, पुत्र रमेश कश्यप, निवासी लोहिया नगर ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर,

बरामदगी

  • एक OPPO स्मार्टफोन
  • एक VIVO स्मार्टफोन
  • बाइक संख्या UA07G1748 (चोरी की)

पुलिस और SOG टीम में शामिल रहे

  • निरीक्षक संजीत कुमार, प्रभारी थाना नेहरू कॉलोनी
  • उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, प्रभारी चौकी बाईपास
  • एसओजी से उपनिरीक्षक संदीप कुमार और अन्य जवान

पुलिस की तत्परता से एक बार फिर जनता ने राहत की सांस ली है। लगातार हो रही स्नेचिंग की घटनाओं पर इस कार्रवाई से लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment