Advertisement

डॉ. हर्षी खंडूरी को मिला सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 5, 2025 5:24 PM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। टीचर्स स्टॉफ क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गायन, भाषण, पहेली एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुई प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि शिक्षण सिर्फ एक व्यवसाय नहीं है बल्कि एक जिम्मेदारी है शिक्षित, आत्मविश्वासी एवं आत्मनिर्भर समाज बनाने की। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने भूगोल विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ हर्षी खंडूरी को सत्र 2025 के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर टीचर्स स्टॉफ क्लब के सचिव डॉ डीएस नेगी, डॉ दिग्पाल कंडारी, डॉ वंदना लोहनी, डॉ विधि, डॉ प्रेमलता, डॉ गुंजन माथुर डॉ राजेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment