---Advertisement---

शिक्षक दिवस पर डॉ. राजेंद्र डोभाल को सम्मानित

By: Naveen Joshi

On: Friday, September 5, 2025 6:23 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति, सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक तथा यू-कॉस्ट (UCOST) के पूर्व निदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए सचिन जैन ने कहा कि “डॉ. राजेंद्र डोभाल न केवल राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका सम्मान करना संगठन के लिए गौरव का विषय है। ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सम्मानित कर हम स्वयं को भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

 

सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. डोभाल ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और सचिन जैन व मधु जैन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment