Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की कीमत की 8.69 ग्राम स्मैक बरामद

 

देहरादून/डोईवाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत डोईवाला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बालकुंवारी चौक, लालतप्पड़ क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.69 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पुत्र सुभाष, निवासी कुड़कावाला, थाना डोईवाला, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सूरज लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहा है और पूर्व में भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

डोईवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा संख्या 212/2025, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
🔹 नाम: सूरज पुत्र सुभाष
🔹 पता: कुड़कावाला, थाना डोईवाला, देहरादून

डोईवाला पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और बल देती है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

Related posts

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में औचक निरीक्षण, आवास सचिव ने कसी अनुशासन पर नकेल

cradmin

एचआईटीएस के प्रोफेसर ने नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड को सूरज की रोशनी से नवीकरणीय ईंधन में बदला

prabhatchingari

राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ, ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान को मिली नई गति

cradmin

स्मार्ट सिटी का स्मार्ट विज़नः पारदर्शी व प्रभावी कार्यप्रणाली की ओर ‘सदैव दून

cradmin

सतगुरु लाल दास महाराज के 50वें निर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि, सेवा को बताया सबसे बड़ा धर्म

cradmin

202 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

cradmin

Leave a Comment