---Advertisement---

ड्रग्स फ्री कैम्पस: दून पुलिस ने निजी शिक्षण संस्थान में किया औचक निरीक्षण, 17 छात्रों का ड्रग्स टेस्ट निगेटिव

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 9, 2025 6:36 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस ने ड्रग्स रोकथाम अभियान को और सख्ती देते हुए निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण किया।

थाना प्रेमनगर की पुलिस, प्रशासन और चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने बिधौली स्थित संस्थान में 17 छात्रों-छात्राओं का रेन्डम यूरिन टेस्ट किया। टेस्ट की रिपोर्ट सभी के लिए निगेटिव रही। अभियान के दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और नशे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, सभी छात्र-छात्राओं से पहले ही एडमिशन के समय ड्रग्स टेस्ट के लिए शपथ पत्र/कंसेंट फॉर्म भरे गए थे। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि नशा करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अभियान में उपजिलाधिकारी विकासनगर, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, तहसीलदार विकासनगर, एडीशन सीएमओ, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चिकित्सक और लैब तकनीशियन उपस्थित रहे। SSP के निर्देशों के अनुसार अन्य शिक्षण संस्थानों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

दून पुलिस का संदेश: “ड्रग्स से दूर रहें, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन अपनाएं।”

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment