---Advertisement---

एसएसपी दून की सटीक रणनीति का असर, रीलबाज़ स्नैचर पहुंचा सलाखों के पीछे

By: cradmin

On: Saturday, October 25, 2025 10:57 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की प्रभावी कार्यनीति और पुलिस टीम की तत्परता के परिणामस्वरूप पटेलनगर क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में छीनी गई सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को वादी  सूरज रावत द्वारा थाना पटेलनगर में सूचना दी गई कि उनकी माताजी श्रीमती लक्ष्मी रावत जब नयागांव से प्रेमनगर की ओर जा रही थीं, तो बाबा फार्म के पास एक अज्ञात बुलेट सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। इस संबंध में थाना पटेलनगर पर मु.अ.सं. 563/2025, धारा 304(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर अभियुक्त की पहचान के प्रयास किए। जांच में पाया गया कि अभियुक्त ने घटना के दौरान मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटा दी थी और कहीं भी हेलमेट नहीं उतारा, जिससे पहचान कर पाना अत्यंत कठिन था।

 

लगातार सुरागरसी, मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस को सफलता मिली। दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बल्लूपुर क्षेत्र से अभियुक्त शिवम उर्फ शुभम पुत्र प्रमोद कुमार (उम्र 22 वर्ष, निवासी श्रीदेव सुमन नगर, बल्लूपुर रोड) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल एवं छीनी गई सोने की चेन बरामद की गई।

 

पूछताछ में अभियुक्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अभियुक्त ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (यूट्यूब और इंस्टाग्राम) पर चेन स्नेचिंग से संबंधित रील्स देखता था और उन्हीं से प्रेरित होकर उसने यह घटना अंजाम दी। उसने अपने ऊपर चढ़े उधार को उतारने के लिए यह योजना बनाई थी। उसने घटना के दौरान पुलिस की नजर से बचने के लिए नंबर प्लेट हटा दी और पूरे समय हेलमेट नहीं उतारा।

 

बरामदगी:1️⃣ घटना में छीनी गई सोने की चेन, 2️⃣ घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल

 

दून पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सोशल मीडिया पर अपराध प्रेरक सामग्री देखने से युवा कितनी गलत दिशा में जा सकते हैं।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment