Advertisement

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित हुआ शैक्षणिक कार्यक्रम

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 2, 2025 3:52 PM

Google News
Follow Us

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में माॅडल प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता, तितिक्षा रावत व टीम रही अव्वल
देहरादून, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमबीबीएस द्वितीय वर्ष (बैच 2023) के छात्रों द्वारा विभिन्न सूक्ष्मजैविक विषयों पर आधारित नवाचारपूर्ण माॅडल प्रस्तुत किए गए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तितिक्षा रावत, विभूति सादवार्ती एवं उनकी टीम को कोरोना वायरस पर बनाए गए सूक्ष्म व आकर्षक मॉडल के लिए मिला। द्वितीय पुरस्कार “पैरा साइटिक एग्स इन स्टूल – रूटीन एंड माइक्रोस्कोपी” विषयक मॉडल के लिए सुहानी धवन, संजीवनी रांगड़ एवं उनकी टीम को दिया गया। वहीं, तृतीय स्थान “हाइपरसेंसिटिविटी रिएक्शन्स” को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने वाली अनुष्का सालर, अंशुल गर्ग व समूह को मिला।

छात्रों ने एंटीबॉडी के प्रकार, एंटीबायोटिक प्रतिरोध, मलेरिया सूक्ष्मदर्शिकी, बैक्टीरियल सेल वॉल, एस्परजिलस, रैब्डोवायरस व इन्फ्लुएंजा जैसे विषयों पर भी प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किए। ये सभी मॉडल फैकल्टी एवं परास्नातक छात्रों के मार्गदर्शन में तैयार किए गए थे।

कार्यक्रम का मूल्यांकन डॉ. मनोज गुप्ता (निदेशक, एसजीआरआरआईएमएंडएचएस), डॉ. पुनीत ओहरी (विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा) और डॉ. सुमन बाला (विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी) द्वारा किया गया। निर्णायकों ने छात्रों की वैज्ञानिक सोच, प्रस्तुति और रचनात्मकता की सराहना की।

समारोह का समापन पुरस्कार वितरण व डॉ. सुलेखा नौटियाल (विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी) द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, फैकल्टी एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन जहां डॉक्टरों की सेवा को सम्मानित करने का मंच बना, वहीं भावी चिकित्सकों में वैज्ञानिक शोध, नवाचार और टीमवर्क की भावना को भी प्रोत्साहित करने वाला सिद्ध हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment