Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आपदा का असर : यातायात डायवर्जन प्लान लागू, मसूरी मार्ग बंद

 

 

देहरादून, जनपद  में आई आपदा के चलते कई मार्ग व पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन प्लान लागू किया है। प्रभावित क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है, ताकि लोग सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

 

डायवर्ट प्लान इस प्रकार है : विकासनगर से देहरादून शहर आने वाले वाहन धूलकोट तिराहा से डायवर्ट होकर सिंघनीवाला तिराहा-नया गांव मार्ग से शहर में प्रवेश करेंगे।

 

भाउवाला / सुधोवाला / झाझरा से आने वाला यातायात बाला जी धाम से डायवर्ट होकर बडोवाला मार्ग से प्रेमनगर / आईएसबीटी / देहरादून शहर में प्रवेश करेगा। इसी मार्ग से वापसी भी होगी।

 

देहरादून से विकासनगर / सहसपुर / झाझरा / सेलाकुई की ओर जाने वाले वाहन रागड़वाला तिराहा से डायवर्ट होकर बडोवाला होते हुए सिंघनीवाला तिराहा और धूलकोट मार्ग से भेजे जाएंगे।

 

हिमाचल / चंडीगढ़ / पांवटा साहिब जाने वाले यात्री सेंट ज्यूड चौक – बडोवाला – विकासनगर मार्ग का उपयोग करेंगे।

 

सहारनपुर से देहरादून आने-जाने वाले यात्री सामान्य मार्ग से ही आवागमन कर सकते हैं

 

नेपाली फार्म से देहरादून / ऋषिकेश आने-जाने वाले वाहन भी सामान्य मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

 

मसूरी की ओर जाने वाले सभी मार्ग बंद हैं। मसूरी से आने-जाने वाला यातायात अगले आदेश तक पूरी तरह से स्थगित रहेगा।

 

 

 

 

Related posts

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया तीसरे संस्करण का उद्घाटन

cradmin

बस्तियों में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

cradmin

ऋषिकेश के गुलर में भारत का पहला ब्रिज-होटल खुला

cradmin

सफलताएं और खुशियां परिश्रम से जुड़ी हैं” – डॉ. कमल घनशाला

cradmin

नि:संतान दम्पतियों के लिये वरदान साबित हो रही एआरटी सुविधा

prabhatchingari

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड़ ने जोशीमठ में ली पुलिस अधिकारियों की गोष्ठी

prabhatchingari

Leave a Comment