---Advertisement---

एसएसपी दून की सख्ती का असर – भू-माफियाओं पर टूटा पुलिस का कहर

By: Naveen Joshi

On: Thursday, August 7, 2025 8:39 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

फर्जी दस्तावेजों से 1.65 करोड़ की भूमि ठगी करने वाले दो शातिर गैंगस्टर गिरफ्तार

देहरादून, एसएसपी  के निर्देश पर चलाए जा रहे भू-माफिया विरोधी अभियान के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूमि धोखाधड़ी के गंभीर मामले में दो कुख्यात गैंगस्टर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 राजेश अग्रवाल पुत्र स्व. विशेश्वर प्रसाद अग्रवाल, निवासी 18/02 नेमी रोड, डालनवाला, देहरादून (उम्र 53 वर्ष) विजय कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मी चन्द, निवासी मवाना, मेरठ (हाल निवासी अधोईवाला, रायपुर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष)

थाना रायपुर क्षेत्र निवासी मोहित सेठ ने शिकायत दर्ज कराई कि राजेश अग्रवाल और विजय कुमार ने डांडा नूरीवाला स्थित एक खाली पड़ी जमीन की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर, 6 अलग-अलग रजिस्ट्रियों के ज़रिये ₹1.65 करोड़ में उस भूमि का सौदा उनसे और उनके परिजनों से किया।

जब पीड़ित ने भूमि के दाखिल-खारिज की कार्रवाई शुरू की, तब असलियत सामने आई – भूमि किसी वृद्ध महिला की थी और उसकी फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर सारा लेनदेन किया गया था।

अभियुक्त विजय कुमार के खिलाफ रायपुर थाने में भूमि धोखाधड़ी से संबंधित 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राजेश अग्रवाल पर भी गैंगस्टर एक्ट समेत दो मुकदमे पंजीकृत हैं।

दोनों अभियुक्त पूर्व में जेल जा चुके हैं और जमानत पर बाहर आने के बाद पुनः इस प्रकार के अपराधों में सक्रिय पाए गए। लगातार संलिप्तता को देखते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर जब्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

➡️ SSP देहरादून का सख्त संदेश – भूमि माफियाओं को नहीं बख्शा जाएगा।
➡️ जनहित में पुलिस की अपील – भूमि खरीद-फरोख्त से पूर्व दस्तावेजों की विधिक जांच अनिवार्य रूप से कराएं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment