Advertisement

, ,

केवल शब्दों से नहीं होता प्रभावी संवाद …

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, October 1, 2025 6:45 PM

Google News
Follow Us
------

 

ग्राफिक एरा में ‘उन्नयन’ प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम संपन्न

 

देहरादून, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम ‘उन्नयन’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों और शोधार्थियों को शिक्षा, शोध, संचार, ऑनलाइन लर्निंग और व्यावसायिक कौशल के विविध आयामों से परिचित कराया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विभाग की अध्यक्ष डा. साक्षी गुप्ता ने कहा कि प्रभावी संवाद केवल शब्दों से नहीं होता, बल्कि हाव-भाव, चेहरे की अभिव्यक्तियों, हाथों की गतिविधियों और बॉडी लैंग्वेज से भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का आकलन किया जाता है। उन्होंने कहा कि गैर-मौखिक संचार पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन दोनों में सफलता की कुंजी है। डा. गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को सॉफ्ट स्किल्स और संवाद क्षमता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

 

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक, संवादात्मक और पेशेवर कौशल में दक्ष बनाना था। विभिन्न सत्रों के जरिए उन्हें नई शिक्षा नीति, सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा, रिसर्च एवं क्लासरूम मैनेजमेंट, डिजिटल युग की चुनौतियां, ऑनलाइन लर्निंग और गैर-मौखिक संचार जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

 

एचआरडीसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, एचआरडीसी हेड डा. भारती शर्मा, स्वयं कोऑर्डिनेटर डा. संजीव कुमार, डा. गोपाल कृष्ण द्विवेदी समेत कई शिक्षाविद और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

 

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment