---Advertisement---

लंबित अभियोगों व शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया बल

By: Naveen Joshi

On: Thursday, November 13, 2025 8:52 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून/रानीपोखरी। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा  थाना रानीपोखरी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे गए असलाह, एम्युनेशन एवं अन्य सरकारी सम्पत्ति का अवलोकन किया तथा थानाध्यक्ष रानीपोखरी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से असलाह की खोलने–जोड़ने की कार्यवाही कराई।

मालखाने के निरीक्षण के समय एस.पी. ऋषिकेश ने पुराने वादों से सम्बन्धित माल के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा थाने के अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए।

सीसीटीएनएस के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को सभी IIF फॉर्म्स निर्धारित समयावधि में अपडेट करने तथा ऑनलाइन पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात, एस.पी. ऋषिकेश ने थाने पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकों एवं विवेचकों के साथ गोष्ठी कर अभियोगों व शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment