Prabhat Chingari
अपराधराष्ट्रीय

BIS द्वारा QCO उल्लंघन पर प्रवर्तन कार्रवाई एवं छापेमारी

 

देहरादून/शामली, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO) के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए शामली स्थित कुमार कंटेनर प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में छापेमारी की।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि उक्त फर्म IS 2552:1989 मानक के अंतर्गत 20 लीटर एवं 25 लीटर क्षमता के स्टील ड्रम का निर्माण कर रही थी, जिन पर ISI चिह्न अंकित नहीं था। यह स्पष्ट रूप से QCO का उल्लंघन है।

BIS अधिकारियों द्वारा की गई इस छापेमारी में कुल 200 अवैध स्टील ड्रम जब्त किए गए, जो बिना वैध BIS लाइसेंस के निर्मित किए गए थे। यह कार्रवाई BIS अधिनियम, 2016 के अंतर्गत की गई है, जिसके तहत उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

BIS द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी उत्पाद को खरीदते समय उस पर ISI चिह्न अवश्य जांचें और BIS CARE मोबाइल ऐप के माध्यम से उत्पाद की प्रमाणिकता की पुष्टि करें।

BIS उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखेगा।

Related posts

वन महोत्सव 2025: चंडीगढ़ के लेक क्लब में पौध मेला शुरू

cradmin

तुला और मेष को निवेश से लाभ, कर्क के खर्च बढ़ेंगे, मिथुन को लेना होगा विवेक से काम

cradmin

मिशन सऊदी’ का देहरादून में क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान विमोचन

cradmin

आधुनिक डिवाइसों से भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के तीन सदस्य हुये है गिरफ्तार

prabhatchingari

नशा तस्करी पर दून पुलिस का प्रहार, 9 आरोपी गिरफ्तार

cradmin

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ट्रांज़िशनल और विकासशील देशों में सालाना 16 अरब से अधिक इंजेक्शन लगाए जाते हैं।

prabhatchingari

Leave a Comment