एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक चयन प्रक्रिया में दिखा युवाओं का उत्साह

By: Naveen Joshi

On: Thursday, May 28, 2026 6:01 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा आयोजित मेगा शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मिशन के 100 से अधिक विद्यालयों के लिए आयोजित इस भर्ती अभियान में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। चार दिवसीय चयन प्रक्रिया 26 मई से शुरू होकर 29 मई 2026 तक चलेगी।

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शाखा परिसर इन दिनों प्रतिभाओं के संगम का केंद्र बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि तालाब शाखा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल श्रृंखला का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां प्रतिदिन लगभग 1,300 से अधिक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं, जबकि पूरे भर्ती अभियान में करीब 5,500 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

चयन प्रक्रिया के पहले दिन मंगलवार सुबह सात बजे से ही विद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों की लंबी कतारें दिखाई देने लगी थीं। भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन देर शाम तक निरंतर जारी है। मिशन प्रबंधन द्वारा पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह योग्यता आधारित बनाया गया है। चयन के लिए 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों का साक्षात्कार निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों की विषय विशेषज्ञता, विश्लेषण क्षमता तथा प्रस्तुतीकरण कौशल का मूल्यांकन किया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।

इस भर्ती अभियान की सबसे सराहनीय पहल यह रही कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के दिन ही मूल्यांकन, साक्षात्कार एवं परिणाम घोषित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस त्वरित और पारदर्शी प्रणाली की अभ्यर्थियों ने खुलकर प्रशंसा की तथा मिशन प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से पहुंचे युवा इस चयन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के लिए उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों का सहयोग लिया जा रहा है।

परीक्षा आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अभ्यर्थी अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। विशेषज्ञ समिति द्वारा ऐसे मामलों का ऑन-कैमरा पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा, जिससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।

श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन लगातार उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के युवाओं को रोजगार के सशक्त अवसर उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह मेगा शिक्षक भर्ती अभियान शिक्षा जगत में नई संभावनाओं और युवा प्रतिभाओं के लिए उम्मीदों के नए द्वार खोल रहा है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment