Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अबीर-गुलाल संग उत्साह: अनिल नौटियाल के आवास व पालिका परिषद में भव्य आयोजन

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

नगर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोह में होल्यारों ने ढोल – दमाऊं की थाप पर जमकर होली गीतों के साथ नृत्य किया। लोगों ने एक – दूसरे को अबीर – गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीतों के बीच रंगोत्सव का आनंद लिया।

पहला समारोह स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया और रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, उनकी पत्नी सिखा नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, सरोजनी भंडारी, भगवती खंडूड़ी, जनकल्याण लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष सुनील पंवार, खुशाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, 66 आरसीसी के कमान अधिकारी मनोज कुमार, जगदीश जोशी, भरत नेगी, महेंद्र राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, धन सिंह पुंडीर, अर्जुन नेगी, प्रतिमा केडियाल, कृष्ण चंद्र केडियाल, सुधा देवली, पूजा केडियाल, शकुंतला कनवासी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगरपालिका परिषद गौचर में भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी की मौजूदगी में हुऐ कार्यक्रम में पालिका सभासद विनोद कनवासी, गौरव कपूर, बन्दना राणा, ममता देवी, पूनम रावत, विनीत रावत, चैतन्य बिष्ट, पालिका के अवर अभियंता राजीव चौहान, वरिष्ठ लिपिक सुबोध रावत, कर निरीक्षक रोशन पुंडीर, रघुनाथ सिंह खत्री आदि ने भी एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूरे नगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

Related posts

दलित युवक की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी को नही पचा पायी कांग्रेस, उजागर हुआ दोहरा चरित्र: मनवीर चौहान

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

cradmin

गोपेश्वर महाविद्यालय में सिविल सर्विसेस में करियर के अवसर विषय पर आयोजित हुआ परामर्श कार्यक्रम

prabhatchingari

नगर निकायों की लापरवाही पर चमोली जिले के जिलाधिकारी ने जताई नारजगी

cradmin

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

cradmin

संघर्ष, त्याग, आस्था, शक्ति का प्रतीक है पत्रकारिता- अजय मित्तल

prabhatchingari

Leave a Comment