Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

सुरक्षा कारणों से एफआरआई में पर्यटकों की एंट्री बंद

देहरादून।, वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में पर्यटकों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में किए गए बदलावों के चलते आम लोगों के लिए संस्थान परिसर में प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। विशेषकर शनिवार और रविवार को यहां पर्यटकों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है, लेकिन वर्तमान आदेश के बाद अब पर्यटक संस्थान में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इस संबंध में कुल सचिव विकास राणा की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार केवल पूर्व अनुमति प्राप्त शैक्षणिक भ्रमण दलों को ही संस्थान परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। राणा ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय सुरक्षा व्यवस्था में किए जा रहे बदलावों के तहत लिया गया है।

गौरतलब है कि एफआरआई में प्रतिदिन औसतन 500 से 700 लोग भ्रमण के लिए पहुंचते हैं, जबकि सप्ताहांत पर यह संख्या और अधिक हो जाती है। हालांकि आदेश में किसी विशेष घटना का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार हाल ही में सुरक्षा कर्मचारियों में हुए बदलाव के बाद यह कदम उठाया गया है।

Related posts

सिडकुल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

cradmin

महाराज ने किया उत्तरा आर्ट गैलरी का निरीक्षण*

prabhatchingari

उत्तराखंडियों को बांटने का काम कर रही भाजपा सरकार – नमन चंदोला

prabhatchingari

प्रशासन की सख्ती के आगे झुके निजी स्कूल

cradmin

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड और एसजेवीएन द्वारा सतर्कता अधिकारियों के लिए कार्यशाला का शुभारंभ

prabhatchingari

यूट्यूबर नंदुली देवी बनीं वाण गांव की ग्राम प्रधान, 248 मतों से मिली जीत, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

cradmin

Leave a Comment