Advertisement

शराब तस्करों पर आबकारी का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, August 26, 2026 5:42 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून एवं आबकारी टीम मसूरी ने  प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली-बिडौली इलाके में संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरियाणा से शराब की तस्करी और बिक्री के मामले का पर्दाफाश किया। टीम ने मौके से एक चारपहिया वाहन और तीन स्कूटी समेत कुल 19 पेटी शराब बरामद की।
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली’ अंकित 10 पेटी अंग्रेजी/इंपोर्टेड शराब तथा नौ पेटी बीयर जब्त की। आबकारी विभाग के अनुसार, शराब को हरियाणा से लाकर बिडौली क्षेत्र में कॉलेज छात्रों को कथित तौर पर होम डिलीवरी के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी विक्रांत उर्फ गर्वित अपना चारपहिया वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं उसके साथ जुड़े बताए जा रहे अंकुश, सौरभ और महिला आरोपी पिंकी, सभी निवासी हरियाणा, को आबकारी विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय, देहरादून में पेश किया जा रहा है।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक मसूरी दिवाकर चौधरी, जयवीर सिंह, उप आबकारी निरीक्षक उमराव सिंह राठौर, आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, गोविंद सिंह, हेमंत, नौशाद, रीनू कुमार आदि शामिल रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment