Advertisement

फूड प्लाजा रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 29, 2026 8:47 PM

Google News
Follow Us

 

ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम ने श्यामपुर बाजार स्थित एक फूड प्लाजा रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। कार्रवाई के दौरान मौके से रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आबकारी निरीक्षक  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट की गहन तलाशी ली गई। तलाशी में 55 पव्वे अंग्रेजी शराब, 8 अध्धे तथा 16 कैन बीयर बरामद हुई। टीम ने मौके से सिमोन पुत्र अनूप बहादुर, निवासी भद्रकाली रोड, रायवाला (देहरादून) को गिरफ्तार कर लिया।

आबकारी विभाग के अनुसार बरामद शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके चलते आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

छापेमारी दल में उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश उनियाल, अर्जुन सिंह तथा आबकारी सिपाही अंकित कुमार शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment