Advertisement

कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी का छापा, तीन महिलाएं दबोचीं

By: Naveen Joshi

On: Monday, August 31, 2026 11:02 PM

Google News
Follow Us

ऋषिकेश/देहरादून,। अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने  बड़ी कार्रवाई की। आबकारी विभाग ऋषिकेश और जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम ने आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में मनसा देवी, गुर्जर प्लॉट और रूषा फार्म, गुमानीवाला क्षेत्र में छापेमारी की।
अवैध कच्ची शराब की बिक्री की शिकायत पर टीम ने क्षेत्र के कई संदिग्ध घरों को चिह्नित कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान रूषा फार्म स्थित तीन अलग-अलग घरों से कुल 54 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस/आबकारी टीम ने सुमित्रा कौर पत्नी मलकीत सिंह के घर से 14 लीटर, दर्शना कौर पत्नी बलजीत सिंह के घर से 20 लीटर तथा आशा कौर पत्नी दर्शन सिंह के घर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
आबकारी विभाग ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा।
अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment