Advertisement

,

ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने सिखाए सफल वकील बनने के गुर…

By: Naveen Joshi

On: Saturday, February 7, 2026 8:21 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित लीगल एक्सपर्ट कॉन्क्लेव में देश के वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कानूनी शिक्षा के व्यावहारिक पक्ष से रूबरू कराया। विशेषज्ञों ने केस मैनेजमेंट, आर्बिट्रेशन व लिटिगेशन की बारीकियों के साथ-साथ सफल कानूनी करियर के लिए आवश्यक कौशल और नैतिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कॉन्क्लेव में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड निखिल रंजन, एडवोकेट शिप्रा प्यारे और एडवोकेट कुबेर महाजन ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने विधि क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों, केस हैंडलिंग, क्लाइंट मैनेजमेंट और न्यायिक प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ साझा की। उन्होंने कहा कि कानून की पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव और पेशेवर नैतिकता एक सफल वकील की पहचान होती है।

लीगल एक्सपर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित आर. भट्ट, डीन एकेडमिक्स डॉ. प्रमोद एस. नैयर, स्कूल ऑफ लॉ के हेड डॉ. विवेक गोयल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment