Advertisement

ग्राफिक एरा में शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर एफडीपी

By: Naveen Joshi

On: Monday, September 22, 2025 9:01 PM

Google News
Follow Us

देहरादून,  ग्राफिक एरा में मानवीय मूल्यों को शिक्षा से जोड़ने पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आज शुरू हो गया। इसमें विशेषज्ञ शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों के सममिश्रण के तरीके बताएंगे।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के के. पी. नौटियाल भवन में एफडीपी के पहले दिन मानवीय मूल्यों को सहजता से शिक्षा के साथ जोड़ने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि मूल्य ही ऐसे आधार है जो छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार, नैतिक और करुणाशील पेशेवर बनने की दिशा दिखाते हैं। छात्र-छात्राओं के भीतर अच्छे मानव मूल्य केवल उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए ही नहीं बल्कि उनके कार्य स्थल और समाज के लिए भी जरूरी है।
कार्यक्रम में एआईसीटीई के विशेषज्ञ डा. हिमांशु कुमार राय ने कहा कि मानवीय मूल्य वे बीज हैं जिसमें इमानदारी, सहानुभूति और पारस्परिक सम्मान जैसे अमूल गुण जन्म लेते हैं। यही गुण व्यक्ति को भीतर से समृद्ध करते हैं और समाज को शांति एवं आपसी विश्वास की डोर से बांधते हैं।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर डा. संतोष एस सर्राफ ने कहां की तकनीक विशेष कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रही है। ऐसे समय में मानव मूल्यों का समावेश संतुलित और संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए अनिवार्य है।
यह एफडीपी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज सेल ने आयोजित किया। कार्यक्रम में मानवीकी एवं सामाजिक विभाग की अध्यक्ष डा. प्रतिभा लामा, इंजीनियर आशुवेंद्र सिंह, डा. आकाश मिश्रा, डा. संतोषी शाह, यूएचवी कोऑर्डिनेटर डा. रिचा थपलियाल, डा. अनुराग विद्यार्थी, डा. चंद्र किशोर समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment