Advertisement

चमोली में बर्फबारी की आशंका, एडीएम ने विभागों को समय रहते ठोस तैयारियों के निर्देश

By: Naveen Joshi

On: Friday, December 12, 2025 2:17 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून चमोली (प्रदीप लाखेड़ा),शीतकाल के दौरान जनपद में संभावित बर्फबारी एवं शीतलहर की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में एनआईसी वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते पूर्व तैयारियां पूर्ण करने तथा शीतकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

 

एडीएम ने बर्फबारी की स्थिति में सड़क मार्गों को सुचारू बनाए रखने के लिए महत्वूपर्ण स्थानों पर मशीनों एवं संसाधनों की पूर्व तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने एसडीएम जोशीमठ को सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समूची व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए ठोस तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

 

नगर निकायों को निर्देशित करते हुए एडीएम ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को मुख्य बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव व्यवस्था करने तथा रैन-बसेरों में बेहतर ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी मेडिकल सुविधाओं को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुचारा एवं दवाइयों का पर्याप्त भंडारण पूर्व में ही कर लेने को कहा गया।

 

इसके साथ ही पूर्ति विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, जल निगम, वन विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभागों को शीतकाल में मजबूत कार्ययोजना बनाकर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअली जुड़े रहे।

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment