Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

छात्र गुटों के झगड़े ने ली जान, दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 3 हिरासत में

 

देहरादून,  प्रेमनगर क्षेत्र में दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 की रात्रि कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव में युवकों के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रेमनगर पहुंचे, जहां घायल युवक दिव्यांशु जाटराना (22) की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया।

एम्बुलेंस उपलब्ध न होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सरकारी वाहन से दून अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात्रि युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5), 61(2), 103(1) व 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं और कॉलेज में वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए अभियुक्त: युवराज कुमार (20) — बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र, वर्तमान निवासी केहरी गांव, प्रेमनगर, मधुर खंडेलवाल (19) — बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र, निवासी चित्रकूट एन्क्लेव, प्रेमनगर, शिवम शर्मा (20) — बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र, निवासी चित्रकूट एन्क्लेव, प्रेमनगर

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है

Related posts

विपुल मैंदोली भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए…

cradmin

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव बने प्रो0 राकेश कुमार ढोडी

prabhatchingari

आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र 20 मई से : रेखा आर्या

prabhatchingari

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ग्राफिक एरा की शानदार उपलब्धि -138वीं रैंक हासिल

cradmin

भू बैकुण्ठ बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

prabhatchingari

भाजपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री का टपकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाया जन्मदिन

prabhatchingari

Leave a Comment