---Advertisement---

पेरिसओलम्पिक में खेलेंगे ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राएं हजारों ने विजय का भरोसा जताया

By: prabhatchingari

On: Friday, July 26, 2024 10:58 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून:- पेरिस ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाने वाले ग्राफिक एरा के पांच छात्र-छात्राओं को आज हजारों विद्यार्थियों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में लगे विशाल बैनर पर छात्र-छात्राओं ने अपने इन सहपाठियों के लिए बहुत भावुक होकर संदेश लिखे और उनकी विजय का भरोसा जताया।
ग्राफिक एरा के एमबीए के छात्र लक्ष्य सेन बैडमिन्टन में, एमबीए की छात्रा अंकिता ध्यानी, बीबीए के सूरज पंवार और बीबीए के ही परमजीत सिंह बिष्ट एथलेटिक्स में ओलम्पिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके साथ ही पैरा ओलम्पिक में एमबीए के मनोज सरकार भी देश की ओर से खेलेंगे। ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र अरूण सिंह ओलम्पिक खेलों में टेक्निकल सपोर्ट टीम के सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक ऑडिटोरियम में एक विशाल सिग्नेचर बोर्ड लगाकर देश का झंडा लेकर पेरिस ओलम्पिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जाने वाले इन पांचों खिलाड़ी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं। इस बोर्ड पर छात्र – छात्राओं ने अपने इन साथियों के नाम शुभकामना संदेश लिखे। किसी ने सूरज से भी ज्यादा चमकने की बात लिखी है और लिखा है कि आपका समर्पण हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। किसी ने लिखा है कि गोल्ड आपको जरूर मिलेगा, तो किसी ने लिखा है कि परिणाम जो भी हो, आप हमारे लिए चैम्पियन हो। किसी ने लिखा है – चक दे फट्टे। पोलैण्ड, टर्की, ताइवान, इजिप्ट, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका समेत अनेक देशों के छात्र छात्राओं ने भी अपने इन सहपाठियों की विजय की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाने वाले संदेश लिखे हैं।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment