Advertisement

बद्रीनाथ धाम में हाई अलर्ट, पुलिस-एटीएस का माणा सीमा तक फ्लैग मार्च

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, May 12, 2026 5:00 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून/चमोली।( प्रदीप लखेरा ),चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चमोली पुलिस, एटीएस तथा 7 असम एटीएस की संयुक्त टीमों द्वारा बद्रीनाथ धाम में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संयुक्त फ्लैग मार्च निकालते हुए बद्रीनाथ से लेकर सीमांत क्षेत्र माणा गांव के अंतिम छोर तक सघन चेकिंग और निरीक्षण किया गया।

संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। सुरक्षा बलों ने बद्रीनाथ मंदिर परिसर के इनर और आउटर कार्डन क्षेत्रों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके अलावा अस्पताल परिसर, होटल, पार्किंग स्थल, बाजार क्षेत्र और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। बद्रीनाथ धाम के मुख्य प्रवेश द्वार देवदर्शिनी बैरियर पर प्रत्येक वाहन की जांच के साथ यात्रियों की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने सीमांत गांव माणा तक गश्त कर क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए रखी। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। वहीं स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चमोली पुलिस ने कहा कि बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता और समन्वय के साथ लगातार कार्य कर रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment