,

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के करीब

By: Naveen Joshi

On: Saturday, May 23, 2026 8:11 PM

Google News
Follow Us
------

 

एक दिन में 89 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ में सर्वाधिक भीड़

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस वर्ष आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ रहा है। चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यात्रा व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रशासन द्वारा यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा और आपदा नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

शुक्रवार तक चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों की कुल संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। यात्रा के शुभारंभ 19 अप्रैल से लेकर 22 मई तक कुल 19 लाख 80 हजार 437 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें सर्वाधिक 7 लाख 82 हजार 136 श्रद्धालु बाबा केदार के दरबार में पहुंचे हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम में 5 लाख 24 हजार 218, गंगोत्री धाम में 3 लाख 34 हजार 265 तथा यमुनोत्री धाम में 3 लाख 39 हजार 818 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

शुक्रवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 89 हजार 079 श्रद्धालुओं ने चारधामों में दर्शन किए। इनमें केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 30 हजार 218 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि बद्रीनाथ धाम में 27 हजार 992, यमुनोत्री धाम में 16 हजार 201 तथा गंगोत्री धाम में 14 हजार 668 श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम की चुनौती को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखा है। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने की स्थिति में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और यात्रा प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी न रहे।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या राज्य सरकार की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और सुरक्षित यात्रा प्रबंधन पर यात्रियों के बढ़ते विश्वास को दर्शा रही है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment