देहरादून नेशनल स्पोर्टस एकेडमी, प्रयागराज उत्तर प्रदेश में 20 से 22 मार्च तक सब जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप (आरट्रिस्टिक) 2023-2024 का आयोजन जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। इसमें जिमनास्टिक एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड की टीम 18 मार्च 2024 को देहरादून से रवाना होगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम बार उत्तराखण्ड के सबसे अधिक जिमनास्ट प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम में मितुल, मेंहुल, ईश्गुन, रनवीर, आदित्य मांगलिक, कार्तिक भारद्वाज, अनमोल भारद्वाज एवं बालिका वर्ग में एक मात्र जिमनास्ट ईशा नेगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, इनके साथ कोच अरूण त्रिपाटी, बालिकाओं की कोच दीपिका व मैनेजर भारत टीम साथ रवाना होंगे।
जिमास्टिक एसोशिएयन ऑफ उत्तराखण्ड के महासचिव प्रमोद चौधरी इस टीम को फ्लैग करेंगे और उन्हें विश्वास है कि उनके खिलाड़ी अवश्य ही इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। राज्य के खिलाड़ियों को मिली रही सुविधाओं और सहयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार को धन्यवाद किया है.

--- 





