Prabhat Chingari
Uncategorized

वनों की आग अब बद्रीनाथ हाईवे तक पहुंची

चमोली में वनों की आग अब बद्रीनाथ हाईवे तक पहुंची
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
केदारनाथ, बद्रीनाथ व अलकनंदा वन प्रभाग में अभी भी लगातार आग लगी हुई है। और अब जंगलों की आग बद्रीनाथ हाईवे तक पहुंची है। जिससे हाईवे पर आने जाने वाली वाहनों को भी खतरा बना हुआ है। वहीं आग लगने से पूरे जनपद में धुंध छाई हुई है।
जनपद चमोली में विगत दो सप्ताह से जंगलों में आग लगी हुई है। जिससे जहां वन संपदा को भारी नुक्सान पहुंचा है। वहीं आग से जंगली जानवरों का जीवन भी संकट में आ गया है। जंगलों में आग लगने की वजह से जंगली जानवर रिहासी क्षेत्रों में आने लग गये है। जहां अब आबादी क्षेत्रों में भी खतरा बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद चमोली में आग की 120 घटनाऐं हो चुकी है। और 110 हेक्टेयर वन भूमि आग की भेंट चढ़ चुकी है। हालांकि वनकर्मियों द्वारा तथा कई स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा भी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है लेकिन सीमित संसाधनों के चलते वे आग बुझाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

Related posts

उत्तराखंड के ये 5 शहर जो हेली सेवा से जुड़ेंगे

prabhatchingari

उत्तराखंड में होगा देश का प्रथम अर्चरी लीग का शुभारंभ,खेल मंत्री करेंगे उद्द्धाटन

prabhatchingari

मेजर जनरल यशपाल सिंह अहलावत ने द पेस्टल वीड स्कूल में 33वें इंडक्शन सेरेमनी और वार्षिक पुरस्कार वितरण की शोभा बढ़ाई

prabhatchingari

इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें,

prabhatchingari

सीओपीडी बीमारी के प्रति किया जागरूक, विश्व भर में मृत्यु का चौथा प्रमुख कारण

prabhatchingari

खाई में गिरा ट्रक , SDRF ने चालक को किया सकुशल रेस्क्यू

prabhatchingari

Leave a Comment