Prabhat Chingari
उत्तराखंड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के अंग्रेजी विभाग में विभागीय परिषद का गठन

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के अंग्रेजी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद गठन के दौरान छात्र-छात्राओं ने आपसी सहमति से विभिन्न पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया।

अंग्रेजी विभाग के बीए द्वितीय, चतुर्थ और षष्टम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बीए षष्टम सेमेस्टर की छात्रा नीलम को अध्यक्ष, नवल सिंह को उपाध्यक्ष, सचिन चौहान को सचिव तथा सीमांत को कोषाध्यक्ष चुना। वहीं देव, सृष्टि, आयशा, शिवानी और आयुषी भट्ट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

परिषद का गठन विभाग प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चरणसिंह केदारखंडी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस मौके पर उन्होंने नवगठित परिषद को बधाई देते हुए कहा कि परिषद विभाग के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों के बीच संवाद और शैक्षणिक समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ दीवार पत्रिका के संपादन, रचनात्मक गतिविधियों और विभागीय कार्यक्रमों के संचालन में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने नवचयनित पदाधिकारियों से विभाग को अकादमिक एक्सीलेंस की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद् का गठन किया जायेगा- मुख्यमंत्री

prabhatchingari

संघर्ष, त्याग, आस्था, शक्ति का प्रतीक है पत्रकारिता- अजय मित्तल

prabhatchingari

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने तैराकी में दिखाया दम-खम, उपविजेता ट्रॉफी की हासिल।*

prabhatchingari

प्रदेश में 25 दिसंबरको होगी निकाय प्रक्रिया पूर्ण और अधिसूचना 10 नवंबर को होगी जारी..

prabhatchingari

रूफटॉप आर्गेनिक बागवानी के प्रोत्साहन के लिए पंजाब नैशनल बैंक ने लॉंच की डिजिटल ऋण “पीएनबी गृह वाटिका”

cradmin

हिट एंड रन ना करें उमेश कुमार, अपने आरोपों को साबित करें:गरिमा दसौनी

prabhatchingari

Leave a Comment