---Advertisement---

श्रद्धा, सेवा और सत्संग के साथ नई भजन मंडली का गठन

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, February 24, 2026 7:34 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, Shri Sathya Sai Seva Samiti की सुभाषनगर इकाई द्वारा राज्य अध्यक्ष कर्नल योगेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नई भजन मंडली का गठन किया गया। भजन मंडली का औपचारिक गठन आराधना गार्डन, जी.एम.एस. रोड, देहरादून में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर 23 फरवरी 2026 को डॉ. प्रीति जोशी के आवास पर भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार एवं वेदपाठ से हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ सदस्य कर्नल नौटियाल (डी.पी. देहरादून), एस.एस. थापा, सेवादल समन्वयक सपना, भजन समन्वयक (महिला) रेखा ठाकुर, सेवादल सह-समन्वयक (पुरुष) चंद बल्लभ, भजन समन्वयक (पुरुष) पांडुरंग खोबरागड़े, शिक्षा समन्वयक एम.एस. गर्बियाल, सह-समन्वयक बी.पी. डबराल तथा आध्यात्मिक समन्वयक आर.ए. गुप्ता सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राधाबल्लभ ने भगवान का दिव्य संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया। वहीं एस.एस. थापा ने सामूहिक भजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे आध्यात्मिक साधना का सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य की प्रदेश आध्यात्मिक सह-समन्वयक डॉ. बीना जोशी ने किया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि जब भजनों की मधुर ध्वनि कानों में पड़ती है तो वह सीधे हृदय और आत्मा को स्पर्श करती है। भजन-कीर्तन मनुष्य को आंतरिक रूप से पवित्र एवं संतुलित बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सुनना और सुनाना—दोनों ही समाज में जागरण और संस्कार निर्माण का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नयन का माध्यम हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को भी सुदृढ़ करते हैं।

भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment