Advertisement

एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया

By: Naveen Joshi

On: Saturday, September 27, 2025 6:09 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

उत्तराखण्ड में साहसिक खेलों के प्रसार के लिए  स्की एंड माउंट्रेनिंग एसोशिएशन की ओर से आयोजित साइकिलिंग रैली माणा पास एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता का पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर रैली का शुभारंभ किया।

बदरीनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इससे स्वरोजगार के भी अवसर मिलेंगे। जिसे लेकर युवाओं को जागरुक करने के लिए स्की एंड माउंट्रेनिंग एसोशिएशन की ओर से आयोजित साइकिलिंग रैली सहायक सिद्ध होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन माणा पास से बदरीनाथ धाम तक किया जाएगा। जिसमें आईटीबीपी, भारतीय सेना के साथ ही पंजाब, दिल्ली, तेलंगाना, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के साथ उत्तराखण्ड के 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी प्रतियोगिता देश की सबसे ऊंचाई वाली बदरीनाथ- माणा पास सड़क के 53 किलोमीटर के हिस्से में आयोजित की जाएगी।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपजिलाधिकारी जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, आयोजित समिति के सचिव अरविंद जियाला, संयुक्त सचिव विकेश, विमलेश पंवार, राजीव मेहता, सुशील पंवार, कमल किशोर डिमरी, विजयंत और चंद्रशेखर चौहान आदि मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment