Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

पूर्व राज्य मंत्री रविंदर सिंह आनंद ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर से की भेंट, कानून-व्यवस्था पर जताई चिंता

 

 

देहरादून,आज पुलिस मुख्यालय में रविंदर सिंह आनंद, पूर्व राज्य मंत्री, ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ मुरुगेशन (आई.पी.एस.) से शिष्टाचार भेंट कर शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं एवं हाल की वारदातों पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

 

भेंट के दौरान पूर्व राज्य मंत्री  आनंद ने आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही बाज़ार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया, ताकि आम शहरी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।

 

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

 

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ मुरुगेशन (आई.पी.एस.) ने विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही सख्त एवं प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे तथा व्यापक स्तर पर विशेष अभियान संचालित कर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

 

यह भेंट शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Related posts

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेंगू मरीजों के उपचार हेतु विशेष दिशा निर्देश जारी….

prabhatchingari

कीर्तिनगर के पास खाई में गिरा वाहन , SDRF ने किया रेस्क्यू।*

prabhatchingari

महाराज की यूपी के सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

सस्पेंस और थ्रिल से रूबरू करेगा देहरादून का क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल

cradmin

देवराड़ी देवी के तीन दिवसीय मेले के लिए समिति का गठन, प्रदीप राणा अध्यक्ष चुने गए

prabhatchingari

विमेन ऑफ़ अल्मोडा: इंद्रधनुषी सपनों और साहस की गाथा

prabhatchingari

Leave a Comment