Advertisement

महिला यूपीएल 2025 : ड्राफ्ट में चारों टीमों ने किए स्क्वाड फाइनल

By: Naveen Joshi

On: Saturday, September 13, 2025 5:53 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, । महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) 2025 के लिए प्लेयर ड्राफ्ट शनिवार सुबह यहां संपन्न हुआ। चारों टीमों — हरिद्वार स्टॉर्म, मसूरी थंडर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और टिहरी क्वींस — ने 16-16 खिलाड़ियों का अपना स्क्वाड फाइनल किया। कुल 64 खिलाड़ियों का चयन हुआ। टूर्नामेंट का आगाज़ 23 सितम्बर से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में होगा।

ड्राफ्ट की शुरुआत टिहरी क्वींस ने पहले पिक के साथ की, जिसमें उन्होंने युवा बल्लेबाज नीलम भारद्वाज को आइकन प्लेयर चुना। मसूरी थंडर्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज कंचन परिहार, हरिद्वार स्टॉर्म ने स्वेता वर्मा को आइकन खिलाड़ी बनाया, जबकि पिथौरागढ़ हरिकेन्स को स्वचालित रूप से ऑलराउंडर मानसी जोशी उनकी आइकन प्लेयर के रूप में मिलीं।

चारों टीमों के स्क्वाड

हरिद्वार स्टॉर्म
स्वेता वर्मा (आइकन), ज्योति गिरी, कनक तपरणिया, सफीना एस, ऋतिका सुप्याल, दिव्या बोहरा, दीपिका चांद, कल्पना वर्मा, अंकिता शाह, तनिशा खत्री, गरिमा बिष्ट, तमन्ना, हर्षिता पंत, रोज़, मानवी जामिवाल, तन्वी नौटियाल

मसूरी थंडर्स
कंचन परिहार (आइकन), अमीषा बहुखंडी, नीलम बिष्ट, डिम्पल कंडारी, रीना जिंदल, तारा बिष्ट, शगुन चौधरी, गायत्री आर्य, प्रमिला रावत, सिद्धि पांडेय, भूमि उमर, भूमिका जलाल, ऋचा सिंह, आध्या अग्रवाल, वैष्णवी थपलियाल, सिदरा फारूखी

पिथौरागढ़ हरिकेन्स
मानसी जोशी (आइकन), मुस्कान कुमारी, अंजलि गोस्वामी, मनीषा कुआंवर, मुस्कान खान, गुंजन भंडारी, नंदिनी कौशिक, करुणा शेट्टी, वैषाली तुलेरा, रुद्रा शर्मा, अनन्या मेहरा, रिधिमा शेट्टी, इशा, नव्य चौहान, इशा, प्रिया

टिहरी क्वींस
नीलम भारद्वाज (आइकन), प्रीति भंडारी, मेघा सैनी, मिनाक्षी जोशी, निशा मिश्रा, अंकिता बिष्ट, कनिका नेगी, आरती भंडारी, साक्षी जोशी, वेदिका तिवारी, यशिका बौंठियाल, धृति आनंद, सहज कौर, सभ्या, जैस्मीन कौर, काम्या गौर

ड्राफ्ट में टीमों ने सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल कर संतुलित स्क्वाड तैयार किए। अब सभी फ्रेंचाइजी 23 सितम्बर से शुरू होने वाले इस हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट की तैयारियों में जुट जाएंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment