---Advertisement---

चमत्कार के नाम पर धोखा, बाबा गिरफ्तार”

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 16, 2025 10:58 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्म की आड़ में लोगों को ठगने वाले एक फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है।

थाना क्लेमेंटाउन पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त खुद को बाबा बताकर लोगों को विभिन्न समस्याओं का हल करने का झांसा देता था। वह चमत्कारिक पत्थर एवं अन्य वस्तुएँ दिखाकर लोगों से मोटी रकम वसूलने का प्रयास कर रहा था।

क्लेमेंटाउन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बबलू पुत्र टिप्पन सिंह निवासी लक्ष्मीपुर चोर खाला, सपेरा बस्ती, थाना सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 172 BNSS में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ में अंधविश्वास फैलाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment