Advertisement

दिव्यांगों को लगाए जाएंगे निशुल्क कृत्रिम अंग…

By: Naveen Joshi

On: Sunday, November 30, 2025 12:39 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून : हर्षल फाउंडेशन, देहरादून द्वारा 11 एवं 12 दिसंबर 2025 को अग्रवाल धर्मशाला, गांधी रोड, देहरादून में निःशुल्क दिव्यांग सहायता एवं वरिष्ठ नागरिक सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक शिविर वर्ष 2014 से आयोजित हो रहा है और अब तक 10,000 से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो चुके हैं। शिविर में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर (जो मौके पर नाप के अनुसार बनाए जाएंगे), व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, चलने की छड़ी, चश्मे, सुनने की मशीन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, शिविर में कौशल विकास प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन, ऋण एवं रोजगार योजना आदि की जानकारी एवं पंजीकरण की सुविधा भी दी जाएगी। बाहर से आने वाले लाभार्थियों और उनके एक सहयोगी के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी की गई है। हर्षल फाउंडेशन सभी नागरिकों, समाजसेवियों एवं संगठनों से निवेदन करता है कि इस शिविर की जानकारी ज़रूरतमंदों तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इसका लाभ ले सकें। पंजीकरण या अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: अमिता गोयल (8630445188), कल्पना अग्रवाल (9927006973), दीप प्रसाद (9997993531), निधि गर्ग (7983789020), डॉ. रमा गोयल – ट्रस्टी सेक्रेटरी, हर्षल फाउंडेशन (7895378323, 8630309340)।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment